राजस्थान में मंत्री कोरोना पॉजिटिव, हरियाणा के मुख्यमंत्री की हालत में सुधार; देश में एक दिन में 79457 मरीज बढ़े, अब तक 36.19 लाख केस - ख़बरी

Total Pageviews

राजस्थान में मंत्री कोरोना पॉजिटिव, हरियाणा के मुख्यमंत्री की हालत में सुधार; देश में एक दिन में 79457 मरीज बढ़े, अब तक 36.19 लाख केस

देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 36 लाख 19 हजार 169 हो गई है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 79 हजार 457 नए मरीज सामने आए। इसके पहले शनिवार को सबसे ज्यादा 78 हजार 479 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं, 960 लोगों ने जान गंवा दी।

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उधर, कोरोना पॉजिटिव मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हालत में सुधार आया है। आज उनका दोबारा कोरोना टेस्ट होगा।

पांच राज्यों के हाल
1. मध्यप्रदेश

राज्य में रविवार को संक्रमण के 1,558 नए मामले सामने आए। अब तक 62 हजार 433 लोग यहां संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 47 हजार 467 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13 हजार 592 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 29 मरीजों की मौत हो गई। भोपाल-इंदौर में 5-5,सागर में 3,बैतूल- जबलपुर-नीमच में 2-2 मौतें हुई हैं। इसी के साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 1374 हो गया है।

2. राजस्थान
राज्य में रविवार को कोरोना के 1,450 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 80 हजार 227 पहुंच गया। 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के गंभीर रोगियों को आवश्यकता होने पर निजी अस्पतालों में भी नि:शुल्क उपचार मिल सकेगा।

3. बिहार
राज्य में रविवार को 1 लाख 70 हजार 19 टेस्ट किए गए। इसमें 2,078 लोग संक्रमित मिले हैं। अब तक 1 लाख 35 हजार 13 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 24 घंटे में 9 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा अब 688 हो गया है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में रविवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 16 हजार 408 नए मामले सामने आए। 7 हजार 690 लोग डिस्चार्ज हुए और 296 मरीजों ने दम तोड़ दिया। राज्य में अब तक 7 लाख 80 हजार 689 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1 लाख 93 हजार 548 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 5 लाख 62 हजार 401 लोग ठीक हो चुके हैं और 24 हजार 399 मरीजों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में 24 घंटे में रिकॉर्ड 6175 केस बढ़े हैं। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 25 हजार 632 हो गया है। रविवार को 67 मरीजों की मौत हुई है। अब तक यहां 3,423 लोग जान गंवा चुके हैं। अभी 54 हजार 666 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar
via
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads